फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को वह आया, लोगों ने पीछा किया, अचानक वह तालाब में गायब हो गया

Fri, 31 Mar 2017 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
जेसीबी से की जाती चोर की तलाश
विज्ञापन
मेरठ में परतापुर के कुंडा गांव में आधी रात को एक युवक शरीर पर तेल लगाकर अर्द्धनग्न हालत में घर में घुस गया। एक महिला को डंडा मारा और भाग निकला। लोगों ने पीछा किया, तो युवक दलदलनुमा जोहड़ में कूद गया। दिनभर जेसीबी और गोताखोरों की मदद से तलाश कराई गई, लेकिन युवक नहीं मिला। लोगों का कहना है कि युवक डूब गया, जबकि पुलिस डूबने के साथ भागने की भी आशंका जता रही है। कुंडा गांव की बस्ती में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे एक युवक अर्धनग्न हालत में गार्ड रोहताश के घर में घुस गया। रोहताश ड्यूटी पर गया हुआ था। आहट होने पर आंगन में सोई रोहताश की पत्नी लक्ष्मी जाग गई। युवक को देखकर वह चिल्लाने लगी, तो उसने लक्ष्मी पर डंडे से वार कर दिया। लक्ष्मी की चीख सुनकर उसका बेटा आशीष, भाई पिंटू आदि भी जाग गए और युवक को दबोच लिया। लेकिन युवक ने अपने शरीर पर तेल लगाया हुआ था, जिस कारण वह छूटकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले वाले भी जाग गए और युवक के पीछे दौड़ पड़े

पीड़ित महिला
इस बीच मोहल्ले वाले भी जाग गए और युवक के पीछे दौड़ पड़े। खुद को घिरा देखकर युवक छिपने के लिए एक जोहड़ में घुस गया। लेकिन वह गहरा था और उसमें दलदल थी। लोग काफी देर तक जोहड़ के पास युवक के निकलने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं निकला। सूचना पर रात में ही परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की जोहड़ में तलाश की गई। बृहस्पतिवार सुबह भी पुलिस ने गोताखोर बुलाए और नगर निगम से जेसीबी मशीन लगाकर तलाश कराई, लेकिन युवक का पता नहीं चला। ग्रामीणों को अंदेशा है कि युवक दलदल में गहराई तक समा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें