फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर अंदर के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद रुपयों के लिए महिला की गोद से छीना उसका लाड़ला
विज्ञापन

आरोपियों ने सोचा, गरीब महिला की सुनवाई नहीं करेगी पुलिस
योजना बनाकर की वारदात, रेलवे स्टेशन से खेमका सदन तक किया महिला का पीछा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। चंद रुपयों के लालच में आरोपियों ने एक मां की गोद से उसके बच्चे को छीन लिया। घटना के बाद से महिला बदहवास थी। आरोपी रेलवे स्टेशन से महिला का पीछा करते हुए खेमका सदन तक पहुंचे थे और बच्चा छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने तय किया था कि किसी गरीब और भीख मांग खाकर गुजारा करने वाली महिला का बच्चा ही अगवा करेंगे। ऐसी महिला थाने में शिकायत नहीं कर पाएगी और पुलिस भी ज्यादा ध्यान नहीं देगी, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर तेजी से जांच की और आरोपियों को दबोच कर घटना खा खुलासा कर दिया।
कुलदीप और विकास ने राशन डीलर ओमपाल से बच्चे का सौदा दो लाख रुपये में तय किया था। पैसे बच्चा मिलने पर दस दिन बाद देने थे। एसएसपी डाक्टर विपिन टांडा ने बताया कि कुलदीप और विकास पूरे दिन शहर में बच्चे की तलाश में घूमते रहे। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास इनको बच्चे की एक गरीब महिला हीना घूमती मिली। कुलदीप और विकास ने हीना से कहा कि उन्हें बच्चे को पैसे दान में देने हैं। तुम्हारी गोद में बेटी है या बेटा है। हीना ने बताया कि उसके दो बेटियां है और गोद में सात माह का पुत्र शिवा है। इसके बाद आरोपियों ने शिवा के नाम से हीना को 50 रुपये दिए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से हीना खेमका सदन इस उम्मीद में पहुंची थी कि उसे वहां चल रहे शादी समारोह में आने जाने वालों से कुछ रुपये मिल जाएंगे। वह जब खेमका सदन के पास बैठी थी, तभी से आरोपी भी उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए और कुलदीप उससे बच्चा छीन कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। एसएसपी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए कोतवाली सदर बाजार और एसओजी सहित तीन टीमों को लगाया गया था। कुलदीप ने हीना की आंखों में मिट्टी फेंककर शिवा को छीना था और विकास के साथ कार में लेकर उसे फरार हो गया था। कुलदीप और ओमपाल को उनके गांवों से गिरफ्तार किया गया है।
मां बोली, योगी सरकार की पुलिस का धन्यवाद
बच्चे के बरामद होने पर पुलिस लाइन में बोली, वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की पुलिस का धन्यवाद करती है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई उसके शिवा को उसे सौंप दिया। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने सात माह के शिवा को अपनी गोद में लेकर दुलारा। हीना ने एसएसपी को बताया कि शिवा दो माह से बीमार चल रहा है, जिसका इलाज देहरादून चौक पर क्लीनिक चलाने वाले एक चिकित्सक के यहां चल रहा है। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से कोतवाली सदर बाजार पुलिस को बच्चे का चिकित्सक के यहां ले जाकर अच्छी तरह चेकअप कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राशन डीलर के नहीं है बेटा
एसएसपी ने बताया कि ओमपाल के कोई पुत्र नहीं है और एक बेटी है। ओमपाल ने विकास टंडन को कहीं से बच्चा दिलाने के लिए कहा था। इसके बाद विकास टंडन ने कुलदीप के साथ मिलकर बच्चे को अगवा किया। विकास टंडन अभी फरार चल रहा है, जिस कार का वारदात में इस्तेमाल किया गया, वह भी विकास के पास है। पुलिस टीमें विकास की गिरफ्तारी को दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें