फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिजली बिल जमा कराने में मदद करें प्रधान’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बिजली बिल जमा कराने में मदद करें प्रधान’
विज्ञापन

मेरठ। बकायेदार घरेलू उपभोक्ताओं और नलकूप किसानों के लिए चलाई जा रही आसान किस्त योजना और किसान आसान किस्त योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 फरवरी है। इसके पास आने पर पावर कारपोरेशन ने ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी ग्राम प्रधानों के नाम पत्र जारी कर योजना को सफल बनाने में मदद की गुहार लगाई है। बिजलीकर्मी मंत्री के पत्र को सभी ग्राम प्रधानों को सौंपेंगे।
विज्ञापन

चार किलोवाट तक के बकायेदार ग्रामीण और शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने आसान किस्त योजना चला रखी है। योजना में पंजीकरण कराकर ग्रामीण बकायेदार उपभोक्ता 24 किस्तों में और शहरी उपभोक्ता 12 किस्तों में बकाया चुका सकते हैं। नलकूप किसानों से बकाया वसूलने के लिए किसान आसान किस्त योजना है। इस योजना में पंजीकरण कराने वाले किसान 6 मासिक किस्तों में बकाया अदा कर सकेंगे। पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी ग्राम प्रधानों के नाम एक पत्र जारी कर बकायेदारों को जागरूक करने और ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराने की गुहार लगाई है। पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि ऊर्जा मंत्री के लिखे पत्र को सभी ग्राम प्रधानों तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही उपभोक्ता लगने वाले शिविरों, जन सुविधा केंद्रों, खंड और उपखंड कार्यालयों पर पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें