बीमार होने के बावजूद उठकर बैठ गए प्रो. हरवीर शर्मा
प्रो. हरवीर शर्मा बताते हैं कि जब वे चीफ डिफेंस स्टाफ-सीडीएस बने तो उन्होंने पत्र लिखकर भेजा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि आपके जैसे गुरु के स्टूडेंट रहे। प्रो. हरवीर शर्मा को जब उनकी पत्नी कमला शर्मा और पोते गोविंद शर्मा ने बताया कि न्यूज में उनका हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना आ रही है, तो वह बीमार होने के बाद भी उठकर बैठ गए। कहने लगे कि काश उनके ठीक होने की खबर आ जाए। मेरे बहुत प्यारे स्टूडेंट रहे हैं।
मेरठ छावनी में भी आए कई बार
सीडीएस बिपिन रावत मेरठ छावनी में भी कई बार आए। मेजर जनरल के अलावा सेनाध्यक्ष बनने के बाद भी वे छावनी में आए। सीडीएस बनने के बाद इसी साल 19 अप्रैल को मेरठ छावनी के दौरे पर आए। यहां पश्चिम यूपी सब एरिया के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने घंटों विचार-विमर्श किया। सभी उनके सकुशल होने की प्रार्थना कर रहे थे।