फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किशोरों ने कई बड़ी वारदातों को दिया अंजाम, सुनकर पुलिस अफसर हैरान

Thu, 26 Apr 2018 05:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश में पढ़ने लिखने या खेलकूद की उम्र में किशोर संगीन अपराध कर रहे हैं। इनके द्वारा की गई खौफनाक वारदात सुनकर लोगों को डर लगने लगा हैं। बुधवार को मेरठ में दो अलग-अलग बड़ी वारदातों का खुलासा हुआ। दोनों ही घटनाओं में आरोपी किशोर ही निकले। इससे पहले मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली में दर्जनों वारदात ऐसी हो चुकी हैं, जिनको किशोरों ने अंजाम दिया। इन बड़ी वारदातों को सुनकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए।

विज्ञापन


पहला मामला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र का है। एक छह साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की वारदात हुई। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो खलबली मच गई। एसएसपी ने गांव में पुलिस फोर्स लगाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगा दी। पांच घंटे बाद खुलासा हुआ कि बच्ची से वारदात करने वाले दो किशोर थे। पुलिस ने उनको पकड़ा और पूछताछ की। जिसमें दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। एक किशोर की उम्र 14 और दूसरे की 15 बताई गई।

पढ़ें : तुम्हें गांव घूमाकर लाता हूं... फिर धोखे से किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरा मामला देहलीगेट क्षेत्र के जली कोठी का है। 19 अप्रैल को नौ साल के इमरान का शव नाले में बोरे में मिला था। मामला बेहद गंभीर था। एसएसपी ने जली कोठी में पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया, ताकि कानून व्यवस्था न बिगड़े। बुधवार को देहलीगेट पुलिस ने दो किशोर को इमरान की हत्या में पकड़ लिया। दोनों ने यह हत्या करना कबूल लिया। दोनों किशोरों ने हत्या कैसे और क्यों की, इसको सुनकर पुलिस हैरान है। इमरान ने उनको गाली दे दी थी, उसके चलते उन्होंने इमरान को मार डाला।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें