मुजफ्फरनगर में चरथावल थाना क्षेत्र के कुटेसरा के जंगल में हिंसक आवारा कुत्तों के झुंड ने एक छह साल के बालक अकरम (6) को नोंच-नोंचकर मार डाला। कुत्तों को उसके शव को नोंचकर खाते देख खेतों में काम कर रही महिलाओं ने शोर मचाया, तब जाकर घटना का पता चला। घटना से बालक का परिवार सदमे में है।
पढ़ें : चार साल के मासूम पर टूट पड़े अवारा कुत्ते, नोच-नोचकर मार डाला
अकरम गांव कुटेसरा निवासी सद्दाम का पुत्र था। वह बुधवार शाम करीब चार बजे अपने दादा नसीम और दादी के साथ जंगल में गया था। कुटेसरा-ढहरा मार्ग पर स्थित खेत में नसीम और अन्य परिजन गेहूं काटने लगे। इसी बीच अकरम पास में स्थित नलकूप पर पानी लेने चला गया, जहां कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और नोंचकर मार डाला। बाद में खेत में काम कर रही कुछ महिलाओं की नजर कुत्तों के झुंड पर गई और उन्होंने देखा कि कुत्ते बालक के शव को नोंचकर खा रहे थे। उन्होंने शोर मचाया तो खेतों में काम करने वाले किसान व मजदूर दौड़कर पहुंचे और कुत्तों को भगाया। तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। दो साल पहले गांव रसूलपुर में कुत्तों ने एक बालक को निवाला बना लिया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/