फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी के नौ जनपदों में गर्मी से मचा हाहाकार, जल रही धरती... प्री मानसून भी ‘झुलसा’

Sat, 01 Jun 2019 11:00 AM IST
कपिल kapil मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आम दिनों में गुलजार रहने वाले आबूलेन पर दोपहर के समय गर्मी के कारण पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इस समय धरती जल रही है और राहत के आसार नहीं हैं। इस बार पश्चिमी यूपी में मानसून भी सामान्य से कम रहने के कारण परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।

विज्ञापन


मेरठ में प्री मानसून में 1 मार्च से लेकर 31 मई तक 15.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 60 प्रतिशत कम है। जबकि पश्चिमी यूपी में 40 प्रतिशत बारिश कम हुई है। मेरठ समेत नौ जनपदों में यही हाल है। वहीं 24 घंटे पहले तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.0 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। 2 व 3 जून को तेज हवाएं चल सकती हैं। इस कारण पारा थोड़ा गिर सकता है। हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 

पश्चिमी यूपी में बारिश का हाल 
जिले        वास्तविक       सामान्य      प्रतिशत 

मेरठ          15.9            39.8    -60 
मुरादाबाद      24.4           33.5       -27 
मुजफ्फरनगर     14.6         34.6    -58
सहारनपुर         12           48.2       -75 
गाजियाबाद    17.6            36.6      -52 
नोएडा         10                       23.4         -37 
विज्ञापन

बुलंदशहर      26.7        31.0    -14 
बिजनौर          21           51.4       -59 
बागपत          20.9        33.7    -38 
नोट : बारिश के आंकड़े 1 मार्च से 31 मई तक दिए गए हैं। 

विज्ञापन

सामान्य से कम बारिश
इस वर्ष देश में सामान्य बारिश 96% और उत्तर पश्चिमी क्षेत्र जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश आता है, यहां बारिश सामान्य से थोड़ी कम 94 % बारिश का अनुमान है। मध्य व दक्षिण भारत में सामान्य बारिश 97 से 100 % और उत्तर पूर्व में 91 % बारिश का अनुमान है। - डॉ. यूपी शाही, मौसम विशेषज्ञ कृषि विवि 

जुलाई तक पहुंचेगा मानसून
शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री और रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। दो दिन अभी ऐसे ही गर्मी बनी रहेगी। केरल में भी मानसून लेट होने का अनुमान है। जिस कारण मेरठ में मानसून जुलाई तक ही पहुंच सकेगा। - डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर मोदीपुरम

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें