फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित गुर्जर एनकाउंटर पर सियासत तेज, सपा MLC ने दिया ये बड़ा बयान

Wed, 11 Oct 2017 05:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
सुमित गुर्जर एनकाउंटर लेकर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में सुमित गुर्जर एनकाउंटर को लेकर राजनीति गरमा गई है। यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा एमएलसी चौधरी वीरेंद्र गुर्जर ने बुधवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को सुमित की तेरहवीं में पश्चिम यूपी के सभी गुर्जर जमा होंगे। कहा उसी दिन अगली रणनीति का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


सपा एमएलसी ने सुमित गुर्जर को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा मामले की सीबीआई जांच हो। सुमित को निर्दोष पाए जाने पर दिया जाए शहीद का दर्जा। उन्होंने सुमित के परिजनों का जिक्र करते कहा कि उनकी आर्थिक मदद की जाए। आखिर में उन्होंने कहा कि पुलिस अपने नंबर बढ़ाने के लिए फर्जी एनकाउंटर कर रही है।

पढ़ें : एनकाउंटर: CBI जांच पर अड़े ग्रामीण, पंचायत में ऐलान, नहीं करेंगे अंतिम संस्कार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर में मारा गया था सुमित गुर्जर

ग्रामीणों ने पंचायत में किया था ऐलान - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर में मारे गए सुमित गुर्जर का शव लेकर परिजन बुधवार की रात में गांव चिरचिटा में पहुंचे थे। इस दौरान घर में सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया था। परिजनों ने देर रात तक अंतिम संस्कार नहीं किया। उन्होंने कहा जिम्मेदार लोग ही अंतिम संस्कार करने का निर्णय लेंगे। ग्रामीणों ने मुठभेड़ की सीबीआई से जांच कराई जाने की मांग की थी। 

पढ़ें : जिद में गुजरें तीन दिन, नहीं हुआ सुमित गुर्जर का अंतिम संस्कार, सभा जारी

बागपत जिले के चिरचिटा में 60 घंटे बाद सुमित गुर्जर का अंतिम संस्कार किया गया था। उसके परिजनों और ग्रामीणों का कहना था कि मामले की सीबीआई जांच हो। पुलिस के काफी समझाने के बावजूद भी वो जिद पर अड़े रहे और सीबीआई जांच की मांग करते रहे थे। इस दौरान उन्होंने पंचायत में ऐलान किया था कि पहले सीबीआई जांच का आदेश किया जाए, उसके बाद ही सुमित का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें