मेरठ में सोमवार को भीषण गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू सा दिखाई दिया। मौसम गर्म बना हुआ था और दिनभर लोग परेशान दिखाई दिए। वेस्ट यूपी में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को नौतपा में पिछले 16 सालों में सबसे गर्म दिखाई दिया है। मई के अंत में दिख रही भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान है।
प्रदूषण के स्तर में आई कमी
रविवार को एक्यूआई 200 से ऊपर रहा, लेकिन सोमवार तक फिर से गिरावट आ गई। मेरठ का एक्यूआई 186 दर्ज किया गया। जबकि शहर में जयभीमनगर 232, गंगानगर 197, पल्लवपुरम 130, दिल्ली रोड 200, बेगमपुल 210 दर्ज किया गया। अभी एक्यूआई में उतार चढ़ाव बना रहेगा।
पिछले 16 सालों में नौतपा में अधिकतम तापमान
वर्ष अधिकतम
2024 43.7
2023 40.1
2022 43.4
2020 36.5
2019 37.5
2018 32.6
2017 36.8
2016 37.9
2015 39.2
2014 39.8
2013 38.1
2012 37.1
2011 38.2
2010 33.2
2009 34.5
2008 38.2
गर्मी का असर नौतपा में तेज हो रहा है। पिछले सालों की तुलना में इस समय मौसम गर्म है और गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। अभी 48 घंटे तक गर्मी रहेगी। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान रेमल का असर 48 घंटे बाद थोड़ा दिख सकता है, तापमान 40 के आसपास रहेगा और उमस बढ़ने से गर्मी कम नहीं होगी। मानसून के समय से पहुंचने के आसार बने हुए है।
- डॉ यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी लखनऊ में गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन