फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीटीबी पब्लिक स्कूल के मामले में रक्षा संपदा अधिकारी कार्यालय में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
- रक्षा संपदा अधिकारी कार्यालय की कार्रवाई से अन्य स्कूलों में भी बेचैनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। वेस्ट एंड रोड स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल को खाली करने का नोटिस देने के मामले में मंगलवार यानी आज रक्षा संपदा अधिकारी कार्यालय में सुनवाई होगी। इस मामले में स्कूल प्रशासन ने हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल कर दी है। स्कूल प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर मैसेज डालकर अभिभावकों को आश्वस्त किया है।
मेरठ छावनी स्थित बंगला संख्या 227, जीएलआर सर्वे नंबर 375 स्थित रक्षा भूमि पर गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल संचालित है। रक्षा संपदा अधिकारी विनीत कुमार ने सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख और आदेशों का हवाला देते हुए छावनी क्षेत्र में अवैध कब्जे और अनाधिकृत निर्माण करने वालों को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए सार्वजनिक सूचना जारी की है। उन्होंने गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल को नोटिस जारी करके एक सप्ताह के भीतर परिसर खाली करने और सामान हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोटिस में रक्षा संपदा अधिकारी ने कहा कि रक्षा भूमि एक राष्ट्रीय संपत्ति है, जिसकी सुरक्षा सर्वोपरि है। सार्वजनिक व रक्षा भूमि पर अवैध कब्जे व अनाधिकृत निर्माण को किसी भी सूरत में संरक्षण नहीं दिया जा सकता। डीईओ ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से विद्यालय परिसर खाली कराने की बात कही।
इस नोटिस के बाद विद्यालय प्रबंधन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। रक्षा संपदा अधिकारी विनीत कुमार का कहना है कि पीपी एक्ट के नोटिस के तहत मंगलवार को उनके कार्यालय में जीटीबी प्रकरण की सुनवाई होगी। इस सुनवाई के दौरान विद्यालय प्रबंधन के जवाब पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

जीटीबी पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर अभिभावकों के लिए मैसेज जारी किया है। विद्यालय ने अभिभावकों से कहा है कि आपके बच्चों का कल्याण और भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारा स्कूल अत्यंत अखंडता, पारदर्शिता और उत्कृष्टता के लिए प्रतबिद्धता के साथ संचालित होता है। स्कूल के सुचारू काजकाज और अपने बच्चे के समग्र विकास के लिए हमारे दृढ़ समर्पण में पूर्ण विश्वास रखना जारी रख सकते हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें