फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त पुलिस : छात्राओं को दी एफआईआर प्रक्रिया और साइबर सुरक्षा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत कंकरखेड़ा थाने का भ्रमण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अमर उजाला के पुलिस दोस्त कार्यक्रम के तहत सोमवार को महावीर विश्वविद्यालय नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने कंकरखेड़ा थाने का भ्रमण कर पुलिस कार्यप्रणाली को करीब से समझा। इस दौरान छात्राओं को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, साइबर सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान और थाने की विभिन्न शाखाओं के कार्यों की जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि किसी भी घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस सबसे पहले तथ्यों की जांच करती है और गंभीर मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज की जाती है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है तथा किसी भी प्रकार की धमकी या डर की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है। कोई भी बच्ची या महिला किसी समस्या की स्थिति में 112 या 1090 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती है। छात्रा राधा और मनशा अंसारी ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल पूछे। इंस्पेक्टर ने चयन प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दौड़ और लिखित परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसएसआई राम प्रकाश शर्मा ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि डिजिटल और एआई तकनीक के दौर में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। किसी भी अनजान लिंक, एप या कॉल पर भरोसा नहीं करना चाहिए। संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर देनी चाहिए।
विज्ञापन

छात्राओं को महिला हेल्पलाइन डेस्क, साइबर सेल, कंप्यूटर रूम, रिकॉर्ड रूम, मिशन शक्ति कार्यालय, भोजनालय, हवालात और डाक शाखा सहित थाने की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कराया गया। अपराध निरीक्षक योगेंद्र शर्मा ने शाखाओं के कार्यों की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास कायम करना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें