फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुर्दें खराब होने का बड़ा कारण मधुमेह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गुर्दें खराब होने का बड़ा कारण मधुमेह

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को
विश्व गुर्दा दिवस (वर्ल्ड किडनी डे) मनाया गया। इस दौरान गुर्दा मरीज़ों से केक कटवाया गया, उन्हें चाय और बिस्किट आदि का वितरण किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। गुर्दा रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ निधि गुप्ता ने मरीजों को गुर्दें स्वस्थ रखे जाने की जानकारी दी। उन्हें बताया कि मधुमेह किडनी ख़राब होने का मुख्य कारण है। मधुमेह के 10 में से 4 मरीजों को किडनी संबंधी बीमारी होने का ख़तरा होता है। किडनी रोग से बचाव के लिए उच्च रक्त चाप की दवाएं समय से लेनी चाहिए। ख़ानपान का ख़याल रखना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक और डब्बाबंद खाने से परहेज़ करना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टोंक, वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद त्रिवेदी, प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर धीरज बालियान, डॉ स्नेहलता वर्मा, स्टाइलिश डायलिसिस यूनिट सिस्टम इंचार्ज माधवी अग्रवाल और छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें