फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

विज्ञापन
खादर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते स्वास्थ विभाग की टीम स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में बाढ़ का पानी कम होने के बाद फैलने वाली संभावित बीमारियों की रोकथाम और समय से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के मेरठ मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक तालियान और जिला आपदा नोडल अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी ने खादर क्षेत्र में बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया और टीम को विशेष दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि बाढ़ का पानी जब वापस गंगा की धारा में पहुंच जाता है तो गांव के आसपास नालों और गड्ढों में पानी रुक जाता है, जहां पर कई बीमारियों के पनपने की संभावना रहती है। ऐसे में इन बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट पर है। जिला आपदा नोडल अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव लतीफपुर, तारापुर, किशोरपुर आदि गांव में मौजूद बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दवाइयाें की किट वितरित की गई। रोगों से बचाव के विषय में लोगों को जागरूक किया। डॉ. अंकुर त्यागी द्वारा क्षेत्र में लक्षण युक्त मरीज के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मलेरिया की जांच के लिए निर्देश दिए। डॉ. रक्षित चौधरी ने बताया कि बाढ़ के बाद चर्म रोग और दस्त जैसे रोगों के लिए सुरक्षा ही बचाव है, इसे लेकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें