माछरा। मैजिक शो द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता करते हुए
माछरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा पर डॉ. तरुण राजपूत के मार्गदर्शन में ओरल हेल्थ जागरुकता अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजन भिवानिया द्वारा किया गया।
शिविर में डॉ. प्रीति त्यागी, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. शशांक अग्रवाल, डॉ. मेघा सिंह एवं डॉ. शुभम सिंघल द्वारा मरीजों की जांच की गई। दांतों से संबंधित समस्याओं के साथ-साथ उदासी या डिप्रेशन, नींद की समस्या, चक्कर आना, उच्च रक्तचाप (बीपी) एवं मधुमेह (शुगर) के मरीजों की भी जांच कर परामर्श दिया गया। जनजागरुकता को रोचक बनाने के लिए अरविंद शर्मा द्वारा मैजिक शो प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर धीरज सिंह, फार्मासिस्ट गौरव वशिष्ट, अंकित, रूपेश, सुनीता, आशा कार्यकर्ता एवं संगिनी, मोहम्मद अली गावी, ब्लॉक कॉर्डिनेटर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।