फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट-फायरिंग के मामले में महलका का प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। गांव महलका में दो सप्ताह पूर्व सट्टा व वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान असलम कुरैशी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व गांव महलका में मौजूदा प्रधान और आरिफ के बीच सट्टे की रकम व वर्चस्व को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट व फायरिंग हो गई थी। फायरिंग में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे, जबकि राह चलते तीन लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट व गोली चलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, पुलिस ने भी अपनी ओर से 17 नामजद व अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने घटना वाले दिन ही दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी असलम व आरिफ फरार थे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान असलम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने असलम की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए महलका के प्रधान असलम कुरैशी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। वहीं आरिफ व आशू पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें