फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा का झंडा लगी कार में खड़े होकर किया स्टंट

विज्ञापन
मेरठ में पिस्टल दिखाकर लूट करने वाले जमानती लुटेरों ने फिर मचाया गदर। .......... स्वयं
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा का झंडा लगी सनरूफ कार में दो युवक स्टंटबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ एक मेसेज भी चल रहा है जिसमें लिखा हुआ है कि यह दोनों वही है, जो अप्रैल महीने में लूट के मामले में जेल भेजे गए थे। अब जमानत पर छूटने के बाद हुड़दंग और स्टंटबाजी कर रहे हैं। वीडियो का संज्ञान अधिकारियों ने लिया है। वह देख रहे हैं कि यह वीडियो किस थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दिनभर जांच पड़ताल भी की लेकिन वीडियो कहां का है, कब का है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं लग सकी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। एसपी देहात अभिजीत कुमार और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें