फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी में मांगी कार, मना करने पर कॉल कर तोड़ दिया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज में कार की मांग करने पर एक युवती का रिश्ता टूट गया। थाने पहुंचे युवती के परिजन ने पुलिस को जानकारी देते हुए लड़का पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दौराला थाने पर दी तहरीर में युवती के पिता ने बताया कि वह शादी में घोड़ा बग्गी चलाने का काम करता है। उसने अपनी बेटी का रिश्ता थाना टीपी नगर की नीलकंठ काॅलोनी निवासी मनोज के साथ तय किया था। 27 जून को मनोज अपने परिजनों और रिस्तेदारों के साथ अंगूठी की रस्म के लिए आया था। दोनों पक्षों की सहमति से एक रुपये का रिश्ता तय हुआ था और बरात 19 फरवरी, 2026 को आनी तय हुई थी। इसके बाद वह शादी की तैयारी में जुटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मनोज और उसके परिजनों ने दहेज में कार की मांग करते हुए कॉल कर रिश्ता तोड़ दिया। वह बिचौलिये को साथ लेकर लड़का पक्ष के घर पहुंचा और मान मनौव्वल की लेकिन वह नहीं माने और रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पीड़ित ने तहरीर दी है। दहेज को लेकर बात सामने आई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें