फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सनातन संकल्प का 101वां अनुष्ठान दशावतार मंदिर में हुआ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका से आए बाबा अनल व माता मधु के मार्गदर्शन में हुआ यज्ञ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सनातन संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्रीय चेतना के जागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही सनातन संपर्क यात्रा के अंतर्गत शनिवार को दशावतार भगवान परशुराम मंदिर में यज्ञ का संपन्न हुआ। यह यज्ञ अमेरिका के स्वामी कृष्णानंद सरस्वती की शिष्य परंपरा से आए बाबा अनल एवं विनोभा भावे की शिष्या माता मधु के मार्गदर्शन में वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

बाबा अनल ने बताया कि यह संकल्प यात्रा 2 अक्तूबर विजयदशमी के दिन प्रयागराज से प्रारंभ हुई थी और मेरठ में आयोजित यह यज्ञ 101वां अनुष्ठान है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि भारत की आत्मा को पुनः जागृत करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि उनकी यह सनातन संपर्क यात्रा 5 जनवरी को संभल में संपन्न होगी। यात्रा के माध्यम से देशभर में सनातन संस्कृति, भारतीय जीवन दर्शन और राष्ट्रबोध का संदेश दिया जा रहा है। सुभाष शर्मा, डॉ हरीश चंद, मधुमय शर्मा, मनोज अग्रवाल, कन्हैया शर्मा, सुशील बंसल, शरद त्रिपाठी, मोहित वत्स, देवेन्द्र सिंह, मनीष शर्मा, विवेक गौड़ आदि ने सहभागिता निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें