फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संगीत सोम पर टिप्पणी के विरोध में भडके भाजपाई, तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की गिरफ्तारी की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता और हिंदू संगठन से जुड़े लोगों में रोष
एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। भाजपा के पूर्व विधायक ठा. संगीत सिंह सोम के खिलाफ मुजफ्फरनगर के सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों के लोगों में आक्रोश फैल गया। टिप्पणी के विरोध में उन्होंने तहसील में प्रदर्शन करते हुए जिया चौधरी की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार भूपेन्द्र सिंह को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि सपा नेता जिया चौधरी ने एक जनवरी को एक सार्वजनिक बयान में ठा. संगीत सिंह सोम के खिलाफ की गई टिप्पणी में अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया जो सहन नहीं की जा सकती। इस अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में हिन्दू संगठन और उनके समर्थकों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में एसडीएम से अनुरोध किया गया कि इस मामले में सपा नेता जिया चौधरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की जाए। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि कार्रवाई नहीं होती तो उग्र आंदोलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन ही जिम्मेदार होगा। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर भी इस घटना का विरोध किया है और जिया चौधरी की टिप्पणी को हिन्दू समाज के खिलाफ साजिश करार दिया है। ज्ञापन देने वालों में पंकज जैन, दीपक शर्मा, उमा त्यागी, पिंकी सोम, सचिन खटीक, मोहित, रजनी, विक्की सैनी, अजय कुमार, प्रेमलता, विमला, शानू जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें