फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा से पारा गिरा, उमस से हाल बेहाल  

Sun, 24 Jun 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच तापमान एक डिग्री कम होना अचंभा पैदा कर रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा से पारा गिरा है। लेकिन उमस और लू से तापमान सामान्य से ऊपर है। रविवार को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी तो 27 जून को झमाझम बारिश का अनुमान है। 
विज्ञापन

शनिवार को प्रचंड गर्मी के बीच सड़कों और बाजारों में चहल-पहल कम रही। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, वैसे-वैसे ही उमस और गर्मी भी बढ़ती चली गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रहा जबकि शनिवार को यह 40.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को हवा बंद थी, जिसके चलते तापमान बढ़ा। शनिवार को लू भरी हवा चलने से पारा तो गिरा। लेकिन उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई। वहीं, रात का तापमान भी पिछले दिन के मुकाबले दो डिग्री बढ़कर 27 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 60 व न्यूनतम 36 प्रतिशत रही। 
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि गर्मी का असर अभी 26 जून तक ऐसे ही बना रहेगा। इसके बाद मानसून से राहत मिलेगी। 24 जून को वेस्ट यूपी में बूंदाबांदी हो सकती है। 27 जून को 25 से 30 मिमी बारिश हो सकती है। 28 जून को 5 मिमी बारिश हो सकती है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बारिश से गर्मी का असर थोड़ा कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें