फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तो है पर सुविधा नही

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में जुटे हैं। वहीं, बहसूमा में एकमात्र सिंडिकेट बैंक ने ग्राहकों को एटीएम मुहैया कराया है। परिसर में होने की वजह से इसका लाभ केवल बैंक समय में ही मिल पाता है। जिससे लोगों को निर्बाध सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एटीएम को बैंक परिसर से बाहर लगवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कस्बे में सिंडिकेट और को-आपरेटिव बैंक की शाखा हैं। हाल ही में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा की ओपनिंग हुई, लेकिन अभी सुचारू नहीं हो सकी है। कस्बे के सिडिंकेट बैंक में स्टाफ की कमी के चलते प्रतिदिन ग्राहकों की लंबी लाइन देखी जा सकती है। कस्बे में कोई एटीएम नहीं होने के कारण कस्बावासियों को छह किलोमीटर दूर रामराज एवं अन्य स्थानों पर जाना होता है। अभी हाल ही में एक प्राइवेट कपंनी की एटीएम लगाई है। यहां पर एटीएम अक्सर खराब रहते हैं। कस्बा निवासी वीरेंद्र नागर, राजेंद्र सिंह, प्रभात शर्मा, मोनू चाहल एवं अंशु गोयल का कहना है कि बैंक ने उन्हें दस साल पहले एटीएम कार्ड तो जारी कर दिए, लेकिन एटीएम दुरुस्त नहीं होने की वजह से ये शोपीस बनकर रह गए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जरूरत पड़ने पर उन्हे़ं रुपये निकालने के लिए बाहर जाना पड़ता है। शाखा प्रबंधक कपिल देव का कहना है कि बैंक ने ग्राहकों को महज 2200 कार्ड जारी किए है। मशीन को बैक से बाहर शिफ्ट कराने के लिए पत्र लिखा है। जिससे ग्राहकों को भविष्य में एटीएम का भरपूर लाभ मिल सकेगा।

दो पक्ष भिडे़, महिला घायल
बहसूमा। रामराज स्थित नई बस्ती में सपेरा जाति के दो पक्ष भिड़ गए। इनमें लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष की महिला सिर पर डंडा लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रामराज के मोहल्ला नई बस्ती निवासी संतोष पत्नी बल्लीनाथ ने बताया कि उसके पड़ोसी कुत्ते को रोजाना खुला छोड़ देते हैं। कुत्ता उसके घर में शौच कर जाता है। इतना ही नहीं मिट्टी भी खोद देता है। आरेाप है कि शनिवार सुबह जब उसने कुत्ते द्वारा शौच करने एवं मिट्टी खोदने की शिकायत की। संजय एवं सतपाल ने उस पर लाठी-डंडे से हमला करक ेघायल कर दिया। वहीं, वर्षा पत्नी संजय ने बताया कि पड़ोसन का कुत्ता उसके घर में मिट्टी खोद देता है। इस पर आपस में मारपीट हुई। इसमें रवि एवं बल्ली नाथ के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में एसआई महेंद्र शर्मा का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।


बहसूमा। रहमापुर में बीते 23 मई को उधार के रूपये मागंने को लेकर गांव के ही लोगों ने नेरश पर फायर झोंक गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल ने 15 दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड दिया। इस मामले मेें पीडित के भाई ने गांव के ही रोहताश, भाई कालूराम, बेटा कोशिंद्र व पिता नैन सिंह को नामजद किया था। पुलिस ने नामजद आरोपी कोशिंद्र व कालूराम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शनिवार को नामजद आरोपी नैन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस संबंध में एसओ अजय चौधरी का कहना है कि नामजद रोहताश को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


फलावदा। जिला सहकारी बैंक फलावदा में किसान क्रेडिट कार्ड कैंप लगाकर पचास किसानों को क्रेडिट कार्ड वितरित किए। सरकार द्वारा चलाई जा रही रुपये किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक शाखा फलावदा में कैंप लगाकर रईसुद्दीन विवेक कुमार, जकीउदीन,केलाश चंद, अभिलाष, आदि पचास किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित कराएं। हैड ऑफिस से आए अधिकारियों ने किसानों को फसली ऋण आदि के बारे में जानकारी दी। लिपिक कैशियर सतीश चंद्र, गुरु दयाल सिंह, शाखा प्रबंधक सुखपाल सिंह, गडीना सहकारी समिति एमडी श्रीपाल, हसीन, राम गोपाल, शशांक, आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें