फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर से देश को मिलेगा सनातन संस्कृति का संदेश : विद्यासागर जैन

विज्ञापन
हस्तिनापुर में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की जानकारी देते आयोजक स्रोत संवाद
विज्ञापन
-8 फरवरी को होगा विराट हिंदू सम्मेलन, तैयारियों की दी गई जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला के तहत देश-विदेश में विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ऐतिहासिक नगरी में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन 8 फरवरी को एसडी पब्लिक स्कूल में किया जाएगा।
विज्ञापन

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यासागर जैन ने बताया कि यह सम्मेलन समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर की पौराणिक भूमि से सनातन संस्कृति का संदेश पूरे देश में जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में संत-महात्मा, धर्माचार्य और समाज के प्रबुद्ध लोग भाग लेंगे। उन्होंने सभी वर्गों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की। गौरव गुर्जर ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन संघ की योजना के अनुसार आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ. विश्वेश्वरी देवी (श्रीराम कृपा धाम ट्रस्ट, हरिद्वार) उपस्थित रहेंगी। मुख्य वक्ता मेरठ विभाग के विभाग कार्यवाह अवनीश रहेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता चेयरपर्सन सुधा खटीक करेंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर अनुज कुमार शर्मा, बालमुकुंद बत्रा, गौरव गुर्जर, मुकेश ठाकुर, नीरज कुमार, अरविंद, मनोज अहलावत, रविंद्र कुमार, जेपी बैंसला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें