सीएचसी में जनपद स्तरीय टीम एुलैंस का निरीक्षण करते हुए। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शासन से स्तर से गठित सहारनपुर मंडल की दो सदस्यीय टीम चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अंतर्गत स्थलीय पर्यवेक्षण के लिए शुक्रवार को सीएचसी पहुंच निरीक्षण किया। कार्यक्रम के तहत शासन स्तर पर मंडलीय स्तर पर दो-दो सदस्यीय टीमें गठित की गई हैं। इसी क्रम में सहारनपुर मंडल पर गठित दो सदस्यीय टीम डीएमओ अरबन सहारनपुर डाॅ. पूनम लता व डीसीए अश्वनी जांच के लिए शुक्रवार को सीएचसी पहुंचे। टीम ने स्वास्थ्य उपकरणों की जांच के अलावा अन्य गतिविधि व सुविधाओं की जांच की। टीम द्वारा सीएचसी व उससे जुड़े हेल्थ सेंटरों का तीन दिन तक जांच कर निरीक्षण करेगी और 8 फरवरी को अपनी जांच रिपोर्ट विभागीय उच्च अधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। टीम ने 108 व 102 एंबुलेंस की भी जांच की। उनका रिकार्ड रजिस्टर की जांच की। एंबुलेंस में रखे सिलिंडरों में आक्सीजन आदि की भी जांच की। वहीं सीएचसी में लगभग 19 दिन से खराब पड़ी एक्सरे मशीन के संबंध में भी टीम ने जानकारी की और इसको नोट करके ले गई।