उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर दो मिनट चार सेकंड का एक वीडियो अपलोड हुआ है, जिसमें प्राचीन स्थलों को दर्शाया गया है। इस वीडियो में जैन धर्म के पावन तीर्थ जंबूद्वीप और अष्टापद के कई फोटो नजर आ रहे हैं, लेकिन महाभारत से जुड़ी धरोहर शामिल नहीं हैं।
हस्तिनापुर में प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर, कर्ण मंदिर, प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर, द्रौपदी घाट मंदिर, प्राचीन द्रोपदेश्वर महादेव मंदिर, राजा रघुनाथ महल, अमृत कूप आदि कई प्राचीन स्थल आज भी मौजूद हैं। इन्हें देखने के लिए देश के कोने-कोने से सैंकड़ों सैलानी हर रोज पहुंचते हैं।