फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुरुस्त नहीं हुआ हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग, दूसरे दिन भी आवागमन ठप

Mon, 13 Jul 2026 07:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर जाने के लिए करना पड़ रहा 70 किमी अतिरिक्त सफर, जान जोखिम में डालकर कर रहे सफर
विज्ञापन

भीमकुंड गांव के पास बुलडोजर से काट दी थी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। खेतों में भरे पानी की निकासी के लिए भीमकुंड गांव के पास बुलडोजर से काटा गया राजमार्ग दूसरे दिन भी दुरुस्त नही हो सका। इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह बंद रहा। मजबूरी में राहगीरों और किसानों को गहरे पानी से होकर जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ा। चांदपुर जाने वाले लोगों को बिजनौर बैराज होकर करीब 70 किलोमीटर लंबा अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।
लगातार हुई बारिश के कारण किशनपुर, लतीफपुर, सिरजेपुर, हादीपुर गावड़ी, रठौरा कला समेत कई गांवों के जंगलों में जलभराव हो गया है। निकासी बंद होने से किसानों के खेतों में पानी भर गया। हजारों बीघा फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई। किसानों के अनुसार इसी समस्या के चलते शनिवार देर रात भीमकुंड गांव के पास कुछ लोगों ने बुलडोजर से राजमार्ग काट दिया था जिससे हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। सोमवार को भी यही हाल रहा। मार्ग की मरम्मत न होने की वजह से मार्ग बंद रहा। चांदपुर-मेरठ के बीच परिवहन सेवा प्रभावित रही।सबसे अधिक परेशानी दैनिक यात्रियों, किसानों और व्यापारियों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसानों में सहमति न बनने से अटका काम
रविवार को तहसीलदार निरंकार सिंह और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि कुछ किसानों ने मार्ग की तत्काल मरम्मत का विरोध किया, जबकि दूसरे पक्ष ने आवागमन बहाल कराने की मांग की। बताया जा रहा है कि किसानों की गुटबाजी भी काम शुरू न होने की वजह है। आपसी सहमति नहीं बनने के कारण सोमवार तक भी सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हो सकी।
तीन दिन में दुरुस्त नहीं हुआ संपर्क मार्ग तो करेंगे आंदोलन
भीमकुंड गांव के निकट राजमार्ग तोड़े जाने के बाद आसपास के गांव के लोगों में आक्रोश है। इसे लेकर सोमवार को भीमकुंड गांव में पंचायत हुई। जिसमें ब्रजपाल, कुलदीप, सतीश, सचिन, नितिन आदि ने कहा कि उनका गांव गंगा के पार खेड़ी कला है। संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद उन्हें आवागमन में परेशानी हो रही है उन्होंने शासन प्रशासन के अधिकारियों से दुरुस्त करने की मांग की परंतु अभी तक नहीं हुआ अगर अगले तीन दिनों तक यह संपर्क मार्ग दुरुस्त नहीं हुआ तो कई गांव के हजारों लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
गंगा पार के गांवों का टूटा संपर्क
हस्तिनापुर क्षेत्र के मनोहरपुर, खेड़ी कला, बधवा समेत कई गांव गंगा के पार स्थित हैं। इन गांवों के हजारों किसान खेती-बाड़ी के लिए प्रतिदिन हस्तिनापुर आते-जाते हैं। पिछले दो दिनों से मार्ग बंद होने के कारण उनका संपर्क प्रभावित हो गया है। कई किसान मजबूरी में तेज बहाव वाले पानी को पार कर अपने गांव पहुंच रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन से लोगों ने जल्द मार्ग दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जल्द दुरुस्त नहीं होगा मार्ग तो की जाएगी कार्रवाई
हस्तिनापुर चांदपुर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग को लोक निर्माण विभाग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि जल्द इसे दुरुस्त नहीं करया गया तो लोकनिर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संतोष कुमार, एसडीएम मवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें