फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: हस्तिनापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं

Wed, 30 Sep 2026 11:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हस्तिनापुर के बस्तौरा नारंग गांव में 32 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव बस्तौरा नारंग में बुधवार को 32 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर से करीब 50 मीटर दूर पशुपालन के स्थान पर पंखे के कुंड से रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों ने किसी तरह के विवाद से इनकार किया है।

विज्ञापन


पशुओं के स्थान पर लटका मिला शव
गांव बस्तौरा नारंग निवासी दुष्यंत पुत्र देवेंद्र खेती-बाड़ी और पशुपालन का काम करता था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से कुछ दूरी पर स्थित पशुओं के स्थान पर जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसकी पत्नी सोनिका उसे देखने वहां पहुंची। वहां दुष्यंत का शव पंखे के कुंड से रस्सी के सहारे लटका मिला।

यह भी पढ़ें: मेरठ: 16,726 संपत्तियों पर कार्रवाई की तैयारी, विरोध में उतरे व्यापारी; सराफा बाजार में लगाए काले झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने देखा तो मच गया शोर
शव देखते ही पत्नी के होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस पंचनामा की कार्रवाई में जुटी थी।

चार दिन से गंगा का पानी पहुंचने से खेती प्रभावित
ग्रामीणों के अनुसार पिछले चार दिनों से गांव और आसपास के जंगल में गंगा का पानी पहुंचने के कारण खेती का काम प्रभावित था। हालांकि परिजनों और ग्रामीणों ने दुष्यंत का पत्नी या परिवार के किसी अन्य सदस्य से विवाद होने से इनकार किया है। ऐसे में उसने अचानक यह कदम क्यों उठाया, इसे लेकर ग्रामीणों में चर्चा रही। पुलिस मामले की प्राथमिक जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें