फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: गोतस्करों की तलाश में दबिश देने गई दिल्ली पुलिस पर पथराव, दो पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक

Fri, 30 Nov 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में गोतस्करों की तलाश में दबिश देने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया और पुलिसकर्मियों सहित चार को बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही मेरठ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जवानों को छुड़ाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के समयपुर बादली के थाना पवन खेड़ा कलां गांव से 4 नवंबर 2018 को करीब एक दर्जन से अधिक पशु चोरी हो गये थे, जिसमें पवन के चार व जसवीर के 9 पशु चोरी हुए जिसकी रिपोर्ट दर्ज है।

शुक्रवार को एसआई लखन सिंह के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मढियाई गांव में दबिश दी जिसमें मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने धर दबोचा लेकिन भीड़ ने मुख्य आरोपी को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने दो पुलिसकर्मी दिनेश व सोमबीर के साथ ही पशु मालिक के साथ आए संदीप व रोहित को बंधक बना लिया और पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस वहां से भाग खड़ी हुई जिसके बाद दोबारा पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी जिसमें पुलिस ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद बंधक बनाए गए दो पुलिसकर्मियों साहित चार लोगों को छुड़ाया।

बताया जा रहा है कि इस गांव में पहले भी कई बार पुलिस पर हमले की घटनाएं हो चुकी है। कुछ ग्रामीणों ने समझा बुझाकर भीड़ को शांत किया वरना मामले को संभालना मुश्किल हो रहा था। 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें