इन्होंने कहा...
कृषि विधेयकों में कहीं भी फसल बेचने की छूट देने की बात कही जा रही है। जो लोग इसका समर्थन कर रहे हैं, यह स्थिति देख लेनी चाहिए। अभी धान रोका जा रहा है, आने वाले सीजन में गन्ना भी रोका जाएगा। धान किसानों को अपनी फसल कलेक्ट्रेट, तहसील और थानों में डाल देनी चाहिए।
- राकेश टिकैत, प्रवक्ता, भाकियू।
यूपी के किसानों के पीआर यानी मोटा धान पर रोक लगाई गई है। बासमती धान हरियाणा में लाने पर कोई पाबंदी नहीं है। उनका कहना है कि मोटा धान हरियाणा सरकार एमएसपी पर खरीदेगी। इसलिए पीआर धान को हरियाणा नहीं आने दिया जाएगा।
- निशांत यादव, जिला उपायुक्त करनाल
हरियाणा में यूपी के किसानों के धान की खरीद रोके जाने की जानकारी नहीं है। वह इस संबंध में करनाल और पानीपत जिले के अधिकारियों से बात करेंगी।
- जसजीत कौर, डीएम
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/