शनिवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 79 व न्यूनतम 54 प्रतिशत दर्ज की गई।
200 के पार पहुंचा एक्यूआई
एक तरफ जहां मौसम परिवर्तन के कारण गर्मी बढ़ रही है वहीं बारिश न होने के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बढ़ता जा रहा है। दो दिन पहले जहां मेरठ का एक्यूआई 100 से नीचे चल रहा था, 48 घंटे बाद ही वह 200 को पार कर गया।
शनिवार को मेरठ का औसत एक्यूआई 216 रहा। गंगानगर में 176, जबकि जयभीम नगर में 259 और पल्लवपुरम में 209 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि ऐसा ही मौसम रहा तो आने वाले दिनों में एक्यूआई 300 के पार भी पहुंचने के आसारa हैं।
अक्तूबर के पहले सप्ताह से बदलेगा मौसम
तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। अभी अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में मौसम में परिवर्तन दिखेगा, रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।
- डाॅ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/