फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 'प्रिंस ने जिंदगी खराब कर दी, मैं आत्महत्या कर लूंगी-मनचले से परेशान युवती ने घर से निकलना बंद किया

Thu, 22 Jan 2026 11:28 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक प्रिंस पर छह महीने से पीछा करने, अश्लील कमेंट, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
छात्रा ने मनचले से तंग युवती ने घर से निकलना किया बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में मनचले से परेशान एक युवती ने घर से निकलना तक बंद कर दिया है। युवती का आरोप है कि प्रिंस नाम का युवक पिछले छह महीने से लगातार उसका पीछा कर रहा है, अश्लील कमेंट करता है और विरोध करने पर मारपीट करता है।

विज्ञापन


जबरन संबंध और जान से मारने की धमकी
युवती ने बताया कि आरोपी उस पर जबरन संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। मना करने पर वह उसे और उसके परिजनों को गोली मारने की धमकी देता है। लगातार उत्पीड़न से मानसिक रूप से टूट चुकी युवती ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Meerut Visit: मुख्यमंत्री योगी खेल विश्वविद्यालय का करेंगे निरीक्षण, सुरक्षा कड़ी-ये रहेगा कार्यक्रम

विज्ञापन

रिश्ते तुड़वाने का भी आरोप
युवती का आरोप है कि जब भी उसके विवाह की बात कहीं चलती है, आरोपी वहां पहुंचकर उसके बारे में गलत बातें फैलाता है, जिससे रिश्ते टूट जाते हैं। इससे वह पूरी तरह टूट चुकी है।

पहले शिकायत, फिर बढ़ा उत्पीड़न
युवती का कहना है कि उसने पहले भी लालकुर्ती थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपी के हौसले और बढ़ गए और उसने उत्पीड़न और तेज कर दिया।
 
विज्ञापन

सुनवाई नहीं हुई तो आत्महत्या कर लूंगी
पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा है कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगी। युवती की हालत को देखते हुए मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

पुलिस की दबिश, आरोपी फरार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी प्रिंस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन आरोपी फरार हो गया। 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पीड़िता को जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें