फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग में मुरादाबाद की टीमें अव्वल

Thu, 22 Nov 2018 01:43 AM IST
amarujala
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन

विज्ञापन
22वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद की तीन दिवसीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता 2018 का बुधवार को समापन हो गया। 44वीं वाहिनी पीएसी हापुड़ रोड के मैदान पर वाहिनी के सेनानायक स्वप्निल ममगई ने विजयी टीम और खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता की समाप्ति पर मार्च पास्ट का भव्य प्रदर्शन किया गया।
44 वीं वाहिनी के कमांडेंट स्वप्निल ममगई ने बताया कि पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद के तीन अनुभाग मेरठ, आगरा और मुरादाबाद सेक्टर की कुल 14 वाहिनियों के 80 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन टेबिल टेनिस व्यक्तिगत में, टेबिल टेनिस वैटनर्स टीम चैंपियनशिप में, टेबिल टेनिस वैटनर्स व्यक्तिगत और टेबिल टेनिस टीम चैंपियनशिप में 23 वीं वाहिनी मुरादाबाद की टीमों ने प्रथम स्थान दर्ज किया। अपने मुकाबलों में मुरादाबाद के महेश प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबिल टेनिस व्यक्तिगत में 41 वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के सतीश कुमार दूसरे स्थान पर रहे। टेबिल टेनिस वैटनर्स टीम चैंपियनशिप में छठी वाहिनी मेरठ की टीम दूसरे स्थान पर रही। टेबिल टेनिस वैटनर्स व्यक्तिगत में 9 वीं वाहिनी मुरादाबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही। यहां के शबीबुल हसन जैदी का भी दूसरा स्थान रहा। टेबिल टेनिस टीम चैंपियनशिप में छठी वाहिनी मेरठ की टीम दूसरे स्थान पर रही। 23 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की टीम को चल वैजयंती प्रदान की गई। नितिन कुमार सहायक सेनानायक, महेंद्र सिंह रिटायर्ड डीएसपी, विजय पांडेय, शिविरपाल, ऊदल सिंह, अमित कुमार, सुधीर त्यागी, अश्वनी सिंह, सुमित वशिष्ठ और अन्य मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में अनिल रस्तोगी और रजत मलिक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें