रुड़की से बुलंदशहर जा रहे शेर सिंह राणा का मंगलवार रात मोदीपुरम के पल्लवटावर में राजपूत समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान शेर सिंह राणा ने 16 दिसंबर को गाजियाबाद में होने वाली राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा को सफल बनाने की तैयारियो पर चर्चा की। इस दौरान शेर सिंह राणा ने बताया कि गाजियाबाद में होने वाली इस यात्रा में एससीएसटी एक्ट के दुरुपयोग से हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। देवेन्द्र चौहान ने बताया कि शेर सिंह राणा के नेतृत्व में 16 दिसंबर को गाजियाबाद कविनगर के रामलीला मैदान में राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। केशव, त्यागी, राहुल चौधरी, डीके मटौर, अमित चौहान, अनिल पुंडीर, सुधीर दुल्हैड़ा, गौरव, सचिन मटौर, रोहित, मोंटी चौहान दुल्हैड़ा आदि मौजूद रहे।