फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: शहर में बांट रहे तिरंगा, बढ़ रहा देशभक्ति का जुनून, तेज हुई राष्ट्रध्वज की मांग

Mon, 08 Aug 2022 11:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

डीएम दीपक मीणा ने कहा कि संस्कृति विभाग ने हर घर तिरंगा अभियान की पहल करके एवं भव्य आयोजनों के साथ निशुल्क तिरंगा वितरण करके एक मिसाल कायम की है। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में पांच हजार तिरंगों का वितरण किया।
विज्ञापन
आजादी का अमृत मोहत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर में सामाजिक संगठन, भाजपा नेता लगातार तिरंगा बांट रहे हैं। इससे लोगों में देशभक्ति का जुनून बढ़ता जा रहा है। रविवार को बेगमपुल, शारदा रोड, सेंट्रल मार्केट आदि स्थानों पर तिरंगा बांटे गए।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को ऊर्जा राज्य मंत्री एवं डॉ. सोमेन्द्र तोमर के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर पहुंचे। स्वतंत्र देव सिंह ने दक्षिण विधानसभा के मंडल अध्यक्षों को तिरंगा वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, सरोजिनी अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, विनीत अग्रवाल शारदा, शिव कुमार राणा, राहुल गुप्ता, राजकुमार मांगलिक, रामकुमार चौबे, प्रदीप कपूर, दीपक वर्मा, मनीष प्रजापति, प्रमोद दीक्षित, रूप किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।

 राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में पांच हजार तिरंगों का वितरण किया। इस मौके पर महानगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश सिंघल की उपस्थिति में मंडल अध्यक्षों और 150 कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर 30-30 झंडे वितरित किए गए। कार्यक्रम में विवेक रस्तोगी, सुरेश जैन रितुराज, हरिकांत अहलूवालिया, नरेंद्र उपाध्याय, महेश बाली, अरविंद मारवाड़ी, विवेक वाजपेयी, नरेश गुप्ता  मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Double Murder Meerut: हर तरफ बिखरा था खून, नानी-धेवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, खौफनाक थी वारदात
 

विज्ञापन

सुभारती ने किया 51 हजार तिरंगों का वितरण
स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि के संस्कृति विभाग ने अब तक 51 हजार तिरंगे निशुल्क वितरण कर दिए हैं। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि संस्कृति विभाग ने हर घर तिरंगा अभियान की पहल करके एवं भव्य आयोजनों के साथ निशुल्क तिरंगा वितरण करके एक मिसाल कायम की है। विभाग के निदेशक डॉ. विवेक संस्कृति के साथ सोशल मीडिया के लिए संदेश देते हुए डीएम ने कहा कि 15 अगस्त को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्कृति विभाग के निदेशक विवेक संस्कृति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। डॉ. विवेक संस्कृति ने कहा कि ये प्रेरणा सुभारती परिवार प्रमुख डॉ. अतुल कृष्ण से प्राप्त हुई है। कुलपति डॉ. जीके थपलियाल एवं  मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने बधाई दी। ब्यूरो

मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप ने चलाया तिरंगा अभियान
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप की समस्त शाखा के विद्यार्थियों ने घर-घर तिरंगा अभियान चलाया। शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को वृद्ध आश्रम, मूक-बधिर आश्रम जैसी जगहों पर भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने बेगमपुल स्थित प्रेम निवास में वृद्धों एवं बच्चों के साथ ध्वजारोहण किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री एवं निदेशिका केतकी सिंह शास्त्री ने अभियान की। ब्यूरो

कायस्थ सभा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान
नौचंदी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में श्री कायस्थ सक्सेना सभा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ हुआ। सभी सदस्यों ने अभियान का जोरदार रूप से आगाज किया। वहीं अध्यक्ष रामपाल व महामंत्री उमेश कुमार सक्सेना आदि का आभार व्यक्त भी किया।

वरिष्ठ कवि हरिओम पंवार को मंत्री ने सौंपा ध्वज
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रदेश सरकार में मंत्री जेपीएस राठौर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत वरिष्ठ ओज कवि हरिओम  पंवार को राष्ट्रध्वज सौंपा।  भाजपा सरकार ने प्रदेश में हर जिले के वरिष्ठ नागरिक को ध्वज सौंपने के लिए एक मंत्री की जिम्मेदारी तय की है। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, मुकेश पोसवाल, मनिंदर पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें