सुभारती ने किया 51 हजार तिरंगों का वितरण
स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि के संस्कृति विभाग ने अब तक 51 हजार तिरंगे निशुल्क वितरण कर दिए हैं। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि संस्कृति विभाग ने हर घर तिरंगा अभियान की पहल करके एवं भव्य आयोजनों के साथ निशुल्क तिरंगा वितरण करके एक मिसाल कायम की है। विभाग के निदेशक डॉ. विवेक संस्कृति के साथ सोशल मीडिया के लिए संदेश देते हुए डीएम ने कहा कि 15 अगस्त को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्कृति विभाग के निदेशक विवेक संस्कृति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। डॉ. विवेक संस्कृति ने कहा कि ये प्रेरणा सुभारती परिवार प्रमुख डॉ. अतुल कृष्ण से प्राप्त हुई है। कुलपति डॉ. जीके थपलियाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने बधाई दी। ब्यूरो
मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप ने चलाया तिरंगा अभियान
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप की समस्त शाखा के विद्यार्थियों ने घर-घर तिरंगा अभियान चलाया। शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को वृद्ध आश्रम, मूक-बधिर आश्रम जैसी जगहों पर भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने बेगमपुल स्थित प्रेम निवास में वृद्धों एवं बच्चों के साथ ध्वजारोहण किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री एवं निदेशिका केतकी सिंह शास्त्री ने अभियान की। ब्यूरो
कायस्थ सभा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान
नौचंदी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में श्री कायस्थ सक्सेना सभा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ हुआ। सभी सदस्यों ने अभियान का जोरदार रूप से आगाज किया। वहीं अध्यक्ष रामपाल व महामंत्री उमेश कुमार सक्सेना आदि का आभार व्यक्त भी किया।
वरिष्ठ कवि हरिओम पंवार को मंत्री ने सौंपा ध्वज
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रदेश सरकार में मंत्री जेपीएस राठौर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत वरिष्ठ ओज कवि हरिओम पंवार को राष्ट्रध्वज सौंपा। भाजपा सरकार ने प्रदेश में हर जिले के वरिष्ठ नागरिक को ध्वज सौंपने के लिए एक मंत्री की जिम्मेदारी तय की है। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, मुकेश पोसवाल, मनिंदर पाल मौजूद रहे।