फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हापुड़ पैंथर्स ने गट्सी एंड ब्रेव टीम को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में चल रहा नरेंद्र शर्मा मेमोरियल टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में चल रहे प्रथम नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को एक मैच खेला गया। यह मैच गट्सी एंड ब्रेव और हापुड़ पैंथर्स की टीम के बीच हुआ। इसमें हापुड़ पैंथर्स की टीम ने पांच विकेट से जीत प्राप्त की।
मैच में गट्सी एंड ब्रेव की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसमें आशु ने 54 रन की पारी खेली। उन्होंने तीन छक्के और छह चौके लगाए। मोहम्मद अफाज ने भी 48 रन बनाए। विकास बालियान ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अश्वनी चौधरी ने दो, अक्षय ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हापुड़ पैंथर्स की टीम ने 17.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए और मैच जीता। टीम की ओर से रविंद्र ने 53 रन की पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। स्पाइसी ने भी 51 रन बनाए। शमीम अली ने 25 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में पी सिंह ने दो, बब्बन और अमित ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच स्पाइसी को चुना गया। इस मौके पर आयोजक संजीव शर्मा, मेहुल शर्मा, पारस जैन, हनी काजला, दीपक सिद्धू, निश्चल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें