नवजीवन किसान पी जी कालेज में एन एस एस शिविर। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
नवजीवन किसान पीजी कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नवजीवन किसान पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाइयों के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिन कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया। शुभारंभ महाविद्यालय प्रांगण में हुआ। शिविर के प्रथम दिन विशेष सफाई अभियान चलाकर कार्य स्थल की साफ सफाई की।
कॉलेज प्रबंधक करतार सिंह ने कहा कि एक सच्चा स्वयं सेवक राष्ट्र के प्रति समर्पित एवं जागरूक होना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर कपिल कुमार ने सभी शिक्षकों की उपस्थिति में स्वयंसेवक एवं सेविकाओं का उत्साह वर्धन किया और शिविर के सात दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इसी क्रम में स्वयं सेविकाओं की कार्यक्रम अधिकारी कमला देवी ने सभी स्वयं सेविकाओं को शिविर में पूरी मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई।