यह हुआ था पूर्व में सर्वे
हापुड़ अड्डा चौराहा: यहां गढ़ रोड व हापुड़ मार्ग से बेगमपुल तथा बेगमपुल से गढ़ रोड व हापुड़ रोड की तरफ ट्रैफिक संचालित होता है। हापुड़ मार्ग से दाहिने मुड़ने वाले ट्रैफिक की गढ़ रोड से बेगमपुल की ओर मुड़ने वाले ट्रैफिक से टकराव की स्थिति उत्पन्न होती है। मेट्रो के साथ इस तिराहे पर फ्लाईओवर प्रस्तावित है।
सुझाव
- मेट्रो के विकास व निर्माण होने तक ट्रैफिक सिग्नल विकास के साथ प्रस्ताव के अनुसार ट्रैफिक बूथ किया जाए।
- ट्रैफिक फ्लो चार्ट मानचित्र में दर्शित यातायात का मूवमेंट सिग्नल माध्यम से यातायात के टकराव का समाधान किया जाए।
- जेबरा क्रॉसिंग सिग्नल के साथ यातायात पुलिस प्रबंधन पोस्ट तैयार किया जाए।
- डिवाइडर के संरक्षण में आंशिक संशोधन व आवश्यकतानुसार विकास किया जाए। तिराहे पर चारों ओर सड़क चौड़ी की जाए।
- पूर्व में बने फुटपाथ को भी हटाया जाए।