फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year 2020: देश के लिए 'स्वर्ण पदक' जीतने का लिया संकल्प है, तैयारियों में जुटे खिलाड़ी

Wed, 01 Jan 2020 02:16 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
खिलाड़ी नितिन तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज से नया साल शुरू हो रहा है। ऐसे में हमारे जिले की हस्तियों ने भी साल 2020 के लिए अपने लक्ष्य तय किए हैं और उन लक्ष्यों को पाने का संकल्प लिया है। इसके लिए वे जी जान से जुटेंगे और अपने सपनों को परवाज भरते हुए देखेंगे।

विज्ञापन


टीम इंडिया के शानदार कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर कहते हैं कि इस साल के लिए मैंने कई प्लान तैयार किए हैं। कबड्डी के विश्वकप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरा जोर लगाऊंगा। एशियन चैंपियनशिप भी साल 2020 में ही होनी है।

बागपत जनपद में मलकपुर गांव के नितिन तोमर ने कहा कि मैं खेल पर और अधिक ध्यान लगा रहा हूं। अभ्यास का समय भी बढ़ाया है और अधिक मेहनत शुरू की है। वर्ल्ड कप के लिए हमारा देश अभी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन सभी भारतीय खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हैं। एशियाई देशों के खिलाड़ी चुनौती पैदा करते हैं। भारतीय खिलाड़ी इन चुनौतियों से पार पाने के लिए तैयारियां कर रहे हैं। प्रो कबड्डी लीग से यह लाभ हुआ है कि खिलाड़ी लगातार खुद को परखते रहते हैं। इससे तैयारी बेहतर होती है। एशियन चैंपियनशिप में टीम इंडिया को विजयी बनाना मेरा लक्ष्य है। प्रो कबड्डी में अपनी टीम को भी जिताना चाहूंगा। युवाओं से मैं कहना चाहूंगा कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। किसी शॉर्टकट के चक्कर में न पड़ें और निरंतर मेहनत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें