फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री का ताला तोड़कर नकदी व कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री का ताला तोड़कर नकदी व कीमती सामान चोरी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। शोभापुर में ऑक्सीजन रेगुलेटर बनाने वाली फैक्ट्री का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। फैक्ट्री मालिक तड़के कारखाने पहुंचा तो ताला टूटा देखकर दंग रह गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव शोभापुर निवासी जहांगीर अली पुत्र हाजी हबीब ने बताया कि उसकी गांव में ही गैस वेल्डिंग के काम आने वाले ऑक्सीजन सिलिंडर का रेगुलेटर बनाने की फैक्ट्री है। रोजाना की तरह सोमवार देर शाम फैक्ट्री का ताला लगाकर अपने घर गया था। देर रात चोर फैक्ट्री का ताला तोड़कर एक लाख 15 हजार रुपये, फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे व कीमती सामान चोरी करके ले गए। तड़के फैक्ट्री पहुंचा तो ताले टूटे देखकर दंग रह गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें