राणा ने कहा कि जब एक समाज सड़क पर नमाज पढ़ सकता है तो हिन्दू संगठन हनुमान चालीसा का पाठ और आरती क्यों नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हर मंगलवार को नगर में हनुमान चालीसा का पाठ विभिन्न मार्गों पर पढ़ा जाएगा।
उन्होंने हिंदू संगठनों से अपील की कि वह हर मंगलवार को सूचना के बाद वहां पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ करें। उन्होंने यह भी बताया कि हनुमान चालीसा का पाठ शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा। उसमें कोई अव्यवस्था नहीं होगी। किसी को परेशान करने के लिए वह यह कदम नहीं उठा रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/