फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत की बेटी को मिली 35 लाख की छात्रवृत्ति, पढ़िए क्या है छात्रा कविता का लक्ष्य

Thu, 25 Jul 2019 01:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कविता पाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में नगर की आवास विकास कॉलोनी निवासी छात्रा कविता पाल गरीब परिवार से आती है। छात्रा ने अशोका यूनिवर्सिटी, सोनीपत से 35 लाख की छात्रवृत्ति हासिल की है। छात्रवृत्ति मिलने की सूचना के बाद छात्रा के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

विज्ञापन


कविता ने देश की शीर्षस्थ निजी शिक्षण संस्थानों में से गिनी जाने वाली अशोका यूनिवर्सिटी, कुंडली सोनीपत, हरियाणा से रसायन विज्ञान ऑनर्स के एडवांस चार वर्षीय कोर्स के लिए 35 लाख रुपये की छात्रवृत्ति अर्जित की।

कविता के बारहवीं कक्षा के उत्कृष्ट परिणाम एवं इंटरव्यू के दौरान दिखाई गई विलक्षण प्रतिभा के आधार पर अशोका यूनिवर्सिटी की एडमिशन कमेटी ने निर्णय लिया कि इस छात्रा की सारी ट्यूशन, हॉस्टल, किताबों और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों संबंधित फीस पूर्णतया माफ कर दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता के दौरान आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने निवास पर कविता ने बताया कि वह आगे चलकर रसायन विज्ञान में विश्व स्तरीय शिक्षा ग्रहण करते हुए इस विषय के माध्यम से दुनिया की जटिल समस्याओं का समाधान तलाशने का लक्ष्य रखती है। कविता के पिता रोशन पाल पिछले बीस वर्षों से अपनी बच्ची की पढ़ाई के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे। 

कविता ने बताया कि वह आवास विकास कॉलोनी के तीन होनहार बच्चे, सूर्यस्संज्ञिनी, मनस्संज्ञिनी और वास्संज्ञान ने पर्वतारोहण, पर्यावरण और विश्वस्तरीय शिक्षा के क्षेत्र में गत वर्षों में देश और दुनिया में अपने परिवार और बागपत का नाम ऊंचा किया है। कविता और उसके छोटे भाई मनोज पाल की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी इन्हीं बच्चों के माता-पिता मनीषा और संदीप चौधरी ने उनके पैदा होने के समय से संभाली हुई है। इस सूचना के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें