फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हमदान और अयान बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉसम्स स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बच्चा पार्क स्थित ब्लॉसम्स स्कूल में 31वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मोहम्मद हमदान और मोहम्मद अयान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। ब्लू हाउस को सर्वश्रेष्ठ हाउस चुना गया। 100 मीटर दौड़ में प्रथम आने वाले हम्माद को विशेष पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। इसके बाद दौड़, रिले दौड़, हाई जंप आदि खेलों का आयोजन किया गया। इनमें मोहम्मद हमदान और मोहम्मद अयान को जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और उन्हें बिशन सिंह बेदी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मध्यम वर्ग में अब्दुल्ला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में हमजा ने बाजी मारी। सर्वश्रेष्ठ कराटे खिलाड़ी अभिराज रहे। कामिल को धनराज पिल्ले ट्रॉफी देकर वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। हाउस में ब्लू हाउस को चौधरी नवाब सिंह मेमोरियल ट्रॉफी दी गई। हम्माद को सर्वश्रेष्ठ धावक के रूप में श्री राम मिश्रा मेमोरियल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा रिले में ब्लू हाउस प्रथम रहा। 200 मीटर दौड़ में दिव्यांश और 100 मीटर दौड़ में हम्माद प्रथम रहे। प्रधानाचार्या बिंदु मुद्गल ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें