फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से छह मार्च तक रद्द रहेंगी आधा दर्जन ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
एक से छह मार्च तक रद्द रहेंगी आधा दर्जन ट्रेनें
विज्ञापन

मेरठ। मुजफ्फरनगर से देवंबद तक होने वाले दोहरीकरण कार्य के चलते एक बार फिर एक से छह मार्च तक ट्रेनें बाधित रहेंगी। जिसके चलते होली पर्व पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। इस दौरान मुजफ्फरनगर, बामनहेरी, रोहाना कलां, देवबंद स्टेशन पर कार्य किया जाएगा। रेलवे ने इस कार्य से प्रभावित होने वाले ट्रेनों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

इस छह मार्च तक होने वाले कार्य के चलते एक मार्च को दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस, इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनुपर पैसेंजर, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस रद रहेंगी। नौचंदी एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस का संचालन मेरठ और दिल्ली-अंबाला पैसेंजर का संचालन सहारनपुर तक किया जाएगा। दो मार्च को दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस, मुदरई-देहरादून एक्सप्रेस, कोच्चिवली-देहरादून एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस रद रहेंगी। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस और दिल्ली-अंबाला मेमू होंगी। इन ट्रेनों को छह दिनों तक रद करने का फैसला लिया गया है। छह दिन तक नौचंदी एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस का संचालन भी मेरठ के सिटी स्टेशन से किया जाएगा। पांच और छह मार्च को सुपर एक्सप्रेस, उज्जैन से देहरादून जाने वाली उज्जैनी और देहरादून-मदुरई एक्सप्रेस को नई दिल्ली से शामली होते हुए टपरी के रास्ते भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें