फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
आधा दर्जन बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती
विज्ञापन

फलावदा। गडीना गांव में बुधवार रात बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाल ली। कई घंटे बाद जैसे तैसे बंधनमुक्त होकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची जांच की। पीड़ित पक्ष ने बताया कि बदमाश नकदी, जेवर समेत लाखों रुपये का माल ले गए हैं।
विज्ञापन

गडीना निवासी मनजीत पुत्र मांगेराम ने बताया कि वह खेती कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। बुधवार रात परिवार के लोग अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे। आधी रात के बाद आधा दर्जन बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए। मनजीत ने बताया कि बदमाशों ने पहले उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद अन्य कमरे खुलवाए और सभी परिजनों को एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद बदमाशों ने आराम से पूरा घर खंगाल लिया। बदमाशों न सेफ में रखे करीब 4 लाख रुपये के आभूषण, 25 हजार रुपये और अन्य सामान साफ कर दिया। मनजीत ने बताया कि बदमाश मोबाइल नहीं ले गए। बदमाशों के जाने के काफी देर बाद उन्होंने शोर जैसे तैसे खुद को बंधनमुक्त किया। इसके बाद बाहर निकलकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर बदमाशों की तलाश में जंगलों में कांबिंग भी की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। इसके पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसओ शिववीर सिंह भदौरिया ने बताया कि कमरे में कपड़े इधर, उधर बिखरे हुए थे, जबकि काफी कपड़े सेफ में ही रखे मिले। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में मनजीत ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें