हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री पर सील लगाने की तैयारी
बसपा नेता पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री पर सील लगाने के लिए एमडीए विभाग ने फोर्स मांगी है। जानिए, एमडीए विभाग क्यों इस मीट फैक्ट्री को सील करना चाहता है।
मेरठ में बसपा नेता पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री मै. अलफहीम मीटेक्स प्रालि हापुड़ रोड का मानचित्र स्वीकृत नहीं है। जिस कारण एमडीए इस मीट प्लांट पर सील लगाने की तैयारी में जुट गया है। एमडीए उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है, जिसमें मजिस्ट्रेट और फोर्स उपलब्ध कराते हुए सील लगाने की प्रक्रिया के लिए तिथि तय करने की मांग की है।