11 नवंबर को पुलिस ने याकूब और उनके परिवार पर खरखौदा थाने में गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत किया था। इसके बाद नवंबर 2022 में फिरोज ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। छह जनवरी 2023 को याकूब और इमरान को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर किया था।
याकूब को सोनभद्र, इमरान को बलरामपुर और फिरोज को सिद्धार्थनगर जेल में भेजा गया था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद देर रात याकूब कुरैशी मेरठ पहुंचे थे।
शनिवार सुबह से ही उनसे मिलने लोगों और रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। उनसे मिलने दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मौलाना कासिम नोमानी और वक्फ दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना सूफियान भी पहुंचे।
दोपहर के बाद बिगड़ी तबीयत
बड़े बेटे इमरान याकूब ने बताया कि दोपहर बाद पिता की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें डाॅक्टर देखने घर आए थे। उन्हें इंसुलिन दी है। फिलहाल तबीयत ठीक है।