फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की दो गाड़ियां जब्त, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई जारी

Tue, 27 Jun 2023 03:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई जारी है। पुलिस ने हाजी याकूब की दो और गाड़ियों को जब्त कर लिया है। हालांकि अभी अन्य गाड़ियों की भी पुलिस जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
हाजी याकूब व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ गैंगस्टर में नामजद पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की दो गाड़ियों स्कार्पियो और बोलेरो को पुलिस ने सोमवार जब्त कर लिया। वहीं, अन्य गाड़ियां अभी पुलिस को नहीं मिली हैं। इनके बारे में पूर्व में नोटिस दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन


दरअसल, 31 मार्च 2022 को याकूब कुरैशी की खरखौदा थाना क्षेत्र में अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी पर छापा मारा गया था। यहां अवैध रूप से मीट पैकेजिंग और प्रोसेसिंग का काम चल रहा था।

यह भी पढ़ें: Bijnor: जेई की हरकतों से तंग महिला ने किया जहर का सेवन, हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल मेंं भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से काफी मात्रा में मीट व अन्य सामान बरामद किया गया था। इसके बाद हाजी याकूब कुरैशी, पत्नी शमजीदा बेगम, बेटा इमरान और फिरोज समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। हाजी याकूब फिलहाल जेल में बंद है। 

हाल ही में शासन की तरफ से हाजी याकूब कुरैशी को प्रदेश माफिया की सूची में भी शामिल किया गया था। वहीं, गैंगस्टर एक्ट के तहत याकूब की संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रववाई लगातार चल रही है। अब कोतवाली थाने के एसआइ महेंद्र सिंह की टीम ने याकूब की दो गाड़ियां जब्त की हैं। अन्य गाड़ियों के बारे में जानकारी मांगी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें