फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: बेटे ने दोस्तों को 2.40 लाख की सुपारी देकर कराई थी मां की हत्या, शादीशुदा प्रेमिका बनी वजह

Tue, 27 Jun 2023 01:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के किठौर में हुई महिला राजबाला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या का मुख्य आरोपी कोई और नहीं बल्कि राजबाला का बेटा संचित ही निकला, जिसने दोस्तों की मदद से मां को मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
आरोपी संचित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के किठौर थानाक्षेत्र की नई बस्ती में अप्रैल माह में हुए स्कूल संचालिका राजबाला हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। राजबाला के बेटे संचित ने ही अपने दो दोस्त किठौर निवासी आमिर और राशिद से हत्याकांड को अंजाम दिलाया था। उन्हें 2.40 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। हत्याकांड के खुलासे के बाद जहां रिश्तों पर सवाल उठ रहे हैं वहीं कलयुगी बेटे ने मां और बेटे के रिश्तों को भी तार-तार कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि संचित दूसरे समुदाय की शादीशुदा प्रेमिका से विवाह करना चाहता था, लेकिन राजबाला इसका विरोध कर रही थी। इसे लेकर लगातार होने वाले विवाद से परेशान होकर संचित ने मां की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी आपस में फोन पर हत्या को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसके आधार पर वह पुलिस के निशाने पर आए थे।

ऐसे रची हत्याकांड की साजिश
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संचित काफी समय से मां राजबाला की हत्या की कोशिश कर रहा था। इसके लिए यू-ट्यूब पर भी काफी वीडियो देखे। वह चाहता था कि मां को ऐसे मारा जाए जिससे लूट के इरादे से जानलेवा हमला लगे। उसने अपने दोस्तों आमिर और राशिद से इस बारे में बातचीत की। इसके बाद 2.40 लाख की सुपारी तय हुई और दो लाख रुपये दिए भी गए थे।

योजना के तहत 10 अप्रैल को जब राजबाला घर पर लौटी, तो पहले से घर में मौजूद इन दोस्तों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। बाद में उसे मृत समझकर वहां से फरार हो गए। उस समय संचित अपनी दुकान पर था। उन्होंने फोन कर संचित को बताया कि काम हो गया। थोड़ी देर बाद उसने अपने नौकर को घर भेजा, ताकि पता चल सके कि मां मर चुकी है। जब नौकर ने घर पहुंचकर बताया कि राजबाला पर हमला हुआ है और वह घायल अवस्था में है। फिर आरोपी घर पहुंचा और मां को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में राजबाला की मौत हो गई थी। संचित की शिकायत पर ही उस समय अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

प्रेमिका के लिए मेरठ में फ्लैट कर लिया था बुक 
आरोपी संचित का जिस युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, कुछ समय पहले उसका निकाह अन्य युवक के साथ हो गया था। इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत चलती रही। युवती के पति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में युवती भी संचित से शादी के लिए तैयार थी। संचित की योजना की थी कि मां को रास्ते से हटाकर वह दोनों शादी कर लेंगे और मेरठ में फ्लैट लेकर रहेंगे। इसके लिए फ्लैट भी बुक कर लिया था। 
विज्ञापन

यह था मामला...
किठौर की नई बस्ती निवासी राजबाला एमएस प्ले-वे स्कूल की संचालिका थी। 10 अप्रैल को वह दूध लेकर घर लौटी थी। इसी दौरान घर के अंदर ही किसी ने जानलेवा हमला कर दिया था। 15 दिन बाद स्कूल संचालिका की मौत हो गई थी। तब पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया था।

शास्त्रीनगर में भी बेटे ने की थी मां-बाप की हत्या 
पिछले माह शास्त्रीनगर में भी बेटे आर्यन ने अपने दोस्त आदित्य के साथ मिलकर पिता प्रमोद कर्णवाल और मां ममता की चाकू से गोदकर हत्या की थी। आरोपी जिस समय पकड़ा गया, उसे कोई अफसोस नहीं था। पूछताछ में उसने बताया था कि पिता प्रमोद उसकी मां ममता के साथ मारपीट करता था। वह पिता को मार रहा था, तभी मां जाग गई थी। इसके बाद मां की भी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें