फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी गल्ला की दबंगई पर भड़के एसओ, फिर इसके बाद जो हुआ

Mon, 22 May 2017 11:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
थाने में तहरीर देने पहुंचे हाजी गल्ला
विज्ञापन
मेरठ में दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर हाजी गल्ला का पड़ोसी दुकानदार से विवाद हो गया। आरोप है कि हाजी गल्ला और उसके बेटे ने दुकानदार की पिटाई कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई तो उन्होंने समझौता कर लिया। लेकिन कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को शांतिभंग की धारा में चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया। यह विवाद कल यानी रविवार सुबह हुआ था।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोतीगंज में दिल्ली रोड पर मस्जिद के सामने हाजी गल्ला की दुकान है। पास में कबाड़ी दुकानदार नसीम की भी दुकान है। दुकान के बाहर वाहनों के पार्ट्स और अन्य सामान रखने को लेकर गल्ला और नसीम के बीच नोकझोंक हो गई। नसीम का आरोप है कि डंडा लेकर पहुंचे गल्ला ने उसकी दुकान के बाहर रखे सामान में लात मारकर उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर गल्ला और उसके बेटे ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। सदर थाने के कार्यवाहक एसओ वसीम खान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने ले गए। थाने में भी दोनों पक्षों के कबाड़ी एक-दूसरे से उलझने लगे तो पुलिस ने उन्हें फटकारकर भगा दिया। काफी हंगामे के बाद दोनों पक्षों ने तहरीर देने से मना करते हुए आपस में समझौता कर लिया। इस पर एसओ भड़क गए और कहा कि पुलिस अब अपने स्तर से कार्रवाई करेगी। पुलिस ने दोनों को छोड़ने से मना करते हुए हाजी गल्ला और नसीम का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। कार्यवाहक एसओ वसीम खान ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन

फोटो खिंचते ही हाजी गल्ला ने मुंह छिपाया

फोटो खींचने पर मुंह छिपाता हाजी गल्ला
सदर थाने में जैसे ही मीडियाकर्मी पहुंचे तो हाजी गल्ला फोटो खिंचने से पहले ही अपने कुर्ते से मुंह छिपाने लगा। हाजी गल्ला ने कहा कि मारपीट और गालीगलौज करने के आरोप गलत हैं। दुकान खोलने को लेकर आपसी विवाद हुआ था, जिसे निपटा लिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें