फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ज्ञानोदय और जेएस एकेडमी की टीम रही अव्वल

विज्ञापन
मोदीपुरम- पुलिस मॉर्डन स्कूल में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते।
विज्ञापन
मॉडर्न स्कूल में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। छठी वाहिनी पीएसी स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में शनिवार को भारत विकास परिषद के तत्वावधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या लीना शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, राष्ट्रीय चेतना और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना है। शुभारंभ माता सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया गया। पुलिस मॉडर्न स्कूल के अलावा जय किसान इंटर कॉलेज, कुबेर इंटर कॉलेज, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल, आईपीएम स्कूल आदि के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में ज्ञानोदय बाल एकेडमी ने प्रथम, पुलिस मॉडर्न स्कूल ने द्वितीय, मॉडर्न गुरुकुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में जेएस एकेडमी ने प्रथम, पुलिस मॉडर्न स्कूल ने द्वितीय, ज्ञानोदय बाल अकादमी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें